Latest news
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना उत्तराखण्ड के शहरों का होगा कायाकल्प नीट यूजी एबीबीएस फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हुई पहली गिरफ्तारी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलेः मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत पौड़ी जनपद के 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होगा “आंगन का मिलन” कार्यक्... मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से टिहरी के मांगला गांव में हेलीपैड निर्माण को 45.40 लाख की वित्तीय स्वीक...

[t4b-ticker]

Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु 74.24 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेडा के प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता, स्यूसी तक संपर्क मार्ग का निर्माण किये जाने 49.85 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, झाझरा में बंशीवाला में अम्बेडकर पार्क होते हुए काली मन्दिर व मुख्य मार्ग से बिजेन्द्र चैहान के घर तक मार्ग व आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल वाली गली नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्याय जी के घर तक मार्ग निर्माण एवं सैनिक कॉलोनी के आन्तरिक मार्ग व सुद्धोवाला के वार्ड 8 व 9 के आन्तरिक मार्गों में सीमेन्ट कंक्रीट टाईल द्वारा मार्ग निर्माण एवं नाली निर्माण किये जाने हेतु 76.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत तहसील बसुकेदार के अनावासीय एवं आवासीय भवनों का निर्माण किये जाने हेतु 12.26 करोड़, जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापना तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 31.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु 44.13 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु 58.14 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु 49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु 77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments