Latest news
डीजीपी की हाईलेवल समीक्षाः अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवच 15 दिनों के भीतर लंबित धनराशि ठेकेदारों को आवंटित नहीं की गई तो योजनाएं ठप होने की स्थिति में पहुंच ... मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित होः सुदीक्षा जी महाराज उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा एसआईआर मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर

[t4b-ticker]

Friday, May 15, 2026
Homeउत्तराखण्डमुठभेड के बाद दो पैट्रोल पंपों में डकैती डालने वाले पांच बदमाश...

मुठभेड के बाद दो पैट्रोल पंपों में डकैती डालने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। जिले के खटीमा और किच्छा के पेट्रोल पंप पर तमंचे की नोक पर डकैती डालने वाले पांच आरोपियों  के साथ पुलिस की मुठभेड हो गयी। जिसके बाद पांचो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार डकैतों से लूटी गी नकदी, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार किच्छा और खटीमा के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच डकैतों को जनपद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें एक डकैत के पैर में गोली लगी है। घायल डकैत का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल डकैत से अस्पताल में पूछताछ की। डकैती की घटना में शामिल अन्य दो आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक 24 और 26 अप्रैल की रात्रि में खटीमा और किच्छा क्षेत्र में दो बाइकों में सवार 7 डकैतों द्वारा तमंचे की नोक पर पंप कर्मचारियों से हजारों रुपए की डकैती को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से दोनों थानों की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लूट के इरादे से नानकमत्ता और खटीमा के बीच के क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। इस पर कोतवाली किच्छा और खटीमा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान डकैतों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर झोंकी तो एक डकैत सूरज उर्फ माफिया घायल हो गया। घायल को हिरासत में लेकर नानकमत्ता अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्रथमिक उपचार के बाद डकैत को हायर सेंटर रेफर किया गया है। फरार हुए अन्य चार डकैतों को पुलिस टीम ने दबोच लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments