Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमूसलाधार बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव, जिला प्रशासन ने त्वरित किया...

मूसलाधार बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव, जिला प्रशासन ने त्वरित किया समस्या का निदान

देहरादून। जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण दून के शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जलभराव की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य किया गया। दून शहर में बारिश के कारण माता मंदिर रोड़ तिराहा, प्रिंस चौक और जोगीवाला लेन नंबर-4 और आईटीबीपी रोड पर जलभराव की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी की गई।
अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि माता मंदिर रोड तिराहा पर नगर निगम द्वारा पानी की निकासी की गई। वहीं प्रिंस चौक और जोगीवाला में स्मार्ट सिटी द्वारा हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप से पानी की निकासी की गई। जीएमस रोड होटल सनपार्क से आईटीबीपी रोड़ पर जलभराव होने पर सिंचाई विभाग द्वारा डीवाटरिंग पंप से पानी की निकासी की गई। जिला प्रशासन ने बल्लपुर चौक, पंडितवारी, सीमाद्वार, कैंट एरिया, प्रिंस चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड़, 06 नंबर पुलिया, रिस्पना, कैचमेंट, अधोईवाला, कांवली रोड़, चंद्रबनी, आईएसबीटी, बंगाली कोठी, बंजारावाला आरर्केडिया ग्रांट आदि क्षेत्रों में हाल ही में डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए है। डी-वाटरिंग पंप से बरसात के जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की जा रही है और जल भराव समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments