Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री

देहरादून। प्रदेश में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये खुशखबरी है। अब इन विद्यालयों में कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त सीटों पर प्रदेश के होनहारों को लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दाखिला मिल सकेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अबतक मात्र कक्षा-6 में ही प्रवेश का प्राविधान था। लेकिन कई छात्र-छात्राओं का अन्यत्र विद्यालयों में चयन होने से उच्चतर कक्षाओं में सीट रिक्त रह जाती थी। ऐसे में विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का पूर्ण उपयोग के उद्देश्य से सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय उच्चाधिकारियों को को पार्श्व प्रवेश की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में विद्यालयी शिक्षा सचिव ने शासनादेश जारी कर अधिकारियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत अब राजीव गांधी नावेदय विद्यालयों में कक्षा-6 के लिये होने वाली प्रवेश परीक्षा के साथ ही कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त रहने वाली सीटों पर पार्श्व प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। उक्त कक्षाओं में अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा रिक्त सीटों के सापेक्ष एक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी ताकि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी द्वारा यदि प्रवेश नहीं लिया जाता है तो रिक्त सीट के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी का चयन किया जा सके। संबंधित कक्षा में प्रवेश हेतु आयु सीमा की गणना/निर्धारण नई शिक्षा नीति के अनुरूप किया जायेगा साथ ही रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आरक्षण राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत अनुमन्य होगा। इसके अलवा कक्षा-7, 8, 9, तथा कक्षा-11 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से पूर्व कक्षा यथा 6, 7,8 एवं 10 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पार्श्व परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे पार्श्व परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चत करें ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकें। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि प्रदेशभर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अब उच्च कक्षाओं की सीटें रिक्त नहीं रहेंगी। लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से खाली सीटों पर योग्य छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments