Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने जीवन से नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता, सद्गुण और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हमें एकजुटता, सहयोग और सह-अस्तित्व के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments