Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें जीवन में सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षा को नवाचार, तकनीक, कौशल और संस्कारों से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार और सही दिशा देना भी है। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments