Latest news
केदारनाथ यात्रा में कचरे से निकलेगी ऊर्जा जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की भाजपा ने पत्रकारों के संग मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू समेत दो ग... जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग

[t4b-ticker]

Wednesday, November 11, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण किए जाने के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों पर समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों का परीक्षण निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों का विधिवत परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर किया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक अभिलेखों की जांच एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, पुलिस विभाग से अधिकारी उपस्थित रहे। सदस्य राज्य आंदोलनकारी ओपी उनियाल, देवी गोदियाल, डीएस गुंसाई, विवेकानंद खण्डूड़ी, सरोज डिमरी, उर्मिला, निर्मला बिष्ट, पुष्पलता सिलमाना, आदि समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments