Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सीडीओ ने...

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सीडीओ ने ली बैठक

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारी के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारा गौरवमयी अवसर है, जिसे गरिमापूर्ण और अनुशासित ढंग से हर्षोल्लास से मनाया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया प्रबंधन, विद्युत एवं स्वच्छता व्यवस्था समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह पूरी श्रद्धा और आदर के साथ संपन्न कराया जाए। राज्य आंदोलनकारियों ने भी बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा जिला प्रशासन समन्वय की बात कही। पुलिस लाईन रेसकोर्स में 08 नवम्बर 2025 तहसील सदर एवं मसूरी अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारी, तथा पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में तहसील ऋषिकेश एवं डोईवाला तथा तहसील विकासनगर में परगना विकासनगर एवं चकराता के आंदोलनकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, सत्या पोखरियाल, मनोज ध्यानी, ओमी उनियाल, सरिता गौड़, प्रदीप कुकरेती आदि आदोंलनकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा एसडीएम ऋषिकेश एवं आंदोलनकारी प्रदीप भण्डारी एवं अन्य अधिकारीगण आंदोलनकारी आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments