Latest news
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

[t4b-ticker]

Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड

देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पुलिस लाइन, देहरादून में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक ने प्रतिभाग किया।
समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उनसे सीख लेने तथा उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए नामित 48 पुलिस अफसरों, कर्मचारियों को पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (लायन एंड ऑर्डर), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, सुरक्षा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments