Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डरुड़की अस्पताल में सरकारी डॉक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...

रुड़की अस्पताल में सरकारी डॉक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने अस्पताल में डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने डॉक्टर से घंटों पूछताछ की, जिसके बाद टीम डॉक्टर को गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले गई। बताया गया है कि डॉक्टर ने मारपीट मामले में लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आभास सिंह का करीब एक माह पूर्व मसूरी से रुड़की के सिविल अस्पताल में ट्रांसफर हुआ। शनिवार रात को डॉक्टर आभास सिंह सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। तभी अचानक देहरादून से विजिलेंस की टीम सिविल अस्पताल पहुंची और डॉक्टर आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम उन्हें लेकर उनके सरकारी आवास में गई और आवास में भी तलाशी ली। तलाशी के बाद विजिलेंस ने डॉक्टर आभास को आवास से गिरफ्तार किया।
विजिलेंस टीम के मुताबिक, डॉक्टर आभास पर आरोप है कि मारपीट के मामले में घायल हुए एक व्यक्ति से लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर उन्होंने 30 हजार रुपयों की मांग की थी। जिस पर पीड़ित द्वारा इस बात की जानकारी देहरादून विजिलेंस की टीम को दी गई थी। योजना के मुताबिक, शनिवार देर शाम विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ रुड़की सिविल अस्पताल पहुंची। शिकायतकर्ता ने डॉक्टर आभास को रुपए देने के लिए ब्लड बैंक के पास बुलाया।
शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे हुए 20 हजार रुपये डॉक्टर आभास को जैसे ही दिए, उसी दौरान विजिलेंस की टीम ने डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने चिकित्सक के घर की भी तलाशी ली और डॉक्टर से लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद विजिलेंस की टीम डॉक्टर को अपने साथ देहरादून ले गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments