Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डरूद्रप्रयाग के भुनाल गांव में भालू ने दो महिलाओं पर किया हमला

रूद्रप्रयाग के भुनाल गांव में भालू ने दो महिलाओं पर किया हमला

रुद्रप्रयाग। जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र भुनाल गांव की दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं के घायल होने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद महिलाओं के उपचार के लिए उनका हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह भुनाल गांव की शशि देवी और बुरंशी देवी जंगल गई थीं। वहां भालू ने अचानक दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में बुरांसी देवी पत्नी स्व। मदन सिंह और शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
भालू के हमले में दोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए। जिससे भारी मात्रा में रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना प्रशासनिक टीम को दी। जिस पर बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया।
प्राथमिक उपचार के तहत मरहम-पट्टी की गई। इस दौरान मेडिकल टीम ने शशि देवी की स्थिति को काफी गंभीर बताया। उन्होंने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्त्यमुनि लाया गया।
जहां से एंबुलेंस के माध्यम आए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। जहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू का आतंक बना हुआ है। उनका आरोप है कि वन विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि दोनों महिलाओं को बक्सीर की मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद दोनों महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों का इलाज कर रही है। इसके अलावा आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आए दिन वन्यजीवों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है। जिसमें कई लोग घायल तो कई लोग जान भी गंवा रहे हैं। सबसे ज्यादा हमले महिलाओं पर हो रहा है, क्योंकि, वे ही चारा पत्ती, घास, जलावन लकड़ी लेने या मवेशी चुगाने जंगल जाती हैं। जहां उन पर वन्यजीव हमला कर देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments