Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलव ट्राइऐंगल बना सीमा खातून की हत्या की वजह

लव ट्राइऐंगल बना सीमा खातून की हत्या की वजह

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाजीवाली में हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में अज्ञात महिला का अधजला शव पडा मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने गंभीर घटना का संज्ञान लेते स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यमापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गई गठित घटना के सफल अनावरण के लिए निर्देशित किया गया। हरिद्वार पुलिस की कई टीमों ने घटना के अनावरण के लिए हाईवे से गुजरने वाले लगभग 300-400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया साथ ही भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को संग्रहित कर अज्ञात मृतका की शिनाख्त के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए फ़ोटो पंपलेट व सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए जाँच को आगे बढ़ाया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम को एक सफेद रंग का कंटेनर ट्रक (यूके 18 सीए -4788) संदिग्ध पाया गया। एएनपीआर कैमरों से वाहन की पहचान की गई और टीम ने उधमसिंह नगर में सुराग जुटाए, जहाँ से पता चला कि एक महिला सीमा खातून नाम की गुमशुदा है। पुलिस टीम द्वारा सीमा खातून के साथ आखिरी बार देखी गई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को काशीपुर से सीमा खातून अपने प्रेमी सलमान के साथ उक्त ट्रक में बैठी थी। सीमा खातून सलमान की प्रेमिका थी जिनके बीच पैसे और संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था और उसे अपने साथ रहने के लिए बोलती थी सीमा खातून और महिला की रंजिश थी क्योंकि उसने पहले मेरे लड़के को एनडीपीएस के मामले में मुखबिरी कर पूर्व में जेल भिजवाया था। घटना वाले दिन ट्रक मे सीमा खातून और सलमान के बीच गाली-गलौज हाथापाई हुई जिस पर गुस्से मे आकर सलमान ने काशीपुर मे ही केवीआर तिराहे के पास हाईवे पर ट्रक के अन्दर चुन्नी से उसका गला दबाया तथा मैने इस कार्य मे उसकी मदद की थी ।
13 अक्टूबर को महिला पत्नी नासिर निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी शानू हलवाई के पास कोतवाली काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को हिरासत में लिया गया। घटना मे संलिप्त अन्य आरोपी की धर-पकड हेतु अलग-अलग पुलिस टीम रवाना कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। चौकिंग के दौरान थाना श्यामपुर क्षेत्र मे मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां को रसियाबड के पास बंद बॉडी कंटेनर यूके 18 सीए -4788 के साथ धर दबोचा। पूछताछ में सलमान ने पुलिस टीम को बताया कि सीमा खातून से मेरे सम्बन्ध थे पर मै अब कहीं और विवाह करना चाहता था सीमा इस बात के लिये नाराज रहती थी और मुझसे लड़ाई झगड़ा कर बार-बार पैसो की मांग करती थी, जिसको लेकर मै काफी परेशान रहता था। 17 नवंबर की सांय भी सीमा खातून ने काशीपुर मे मेरे ट्रक पर आकर मुझसे झगड़ा किया तो मैने और महिला ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और और शव को ट्रक से लाकर श्यामपुर हरिद्वार मे एक खाली प्लाट मे रखकर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से डीजल डालकर जला दिया। उक्त घटना मे हिरासत में लिये दोनों आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments