Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधलाखों की धोखाधड़ी में वांछित 50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस...

लाखों की धोखाधड़ी में वांछित 50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस सीआईडी ने मुम्बई से किया गिरफ्तार

देहरादून। जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आर.डी. एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी ईकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग ने 50,000 के ईनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को कल्याण, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत है, जिसकी विवेचना म्व्ॅ, सीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है। धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लगभग 12,26,800/ की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकोंकृअनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी की संलिप्तता धारा 406, 420, 120ठ भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई।
विवेचना में उक्त दोनों वाछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा 50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्तगण अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व० जागेश्वर तिवारी, निवासी ए-1597 1.10 आवास विकास कालोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर उ०प्र० (मैनेजिंग डॉयरेक्टर) व देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी ए-1508 स्प्ळ आवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, उ०५० (सी००ओ०) की गिरफ्‌तारी हेतु लगातार पतारसी-सुरागसी करते हुए विभिन्न स्थानों टीमें भेजी गयी।
दोनों अभियुक्त लगभग 07 वर्षों से फरार चल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध कुल 10 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें से 09 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए और संभावित स्थानों पर टीमें भेजी गईं। सीआईडी खंड देहरादून के खंडाधिकारी श्री मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को 07 दिसम्बर 2025 को कल्याण, मुम्बई से गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय, ठाणे में प्रस्तुत कर ट्रांज़िट रिमाण्ड प्राप्त किया गया है तथा अभियुक्त को आगे की कार्रवाई हेतु हरिद्वार लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments