Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डलोडिंग वाहन से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक बच्चे सहित दो...

लोडिंग वाहन से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक बच्चे सहित दो की मौत, चौदह लोग घायल

देहरादून। शिमला बाईपास के पास यात्रियों से भरी बस की टक्कर सामने आ रहे लोडिंग वाहन से हो गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 14 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र के सिघंनीवाल इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और लोडिंग वाहन की आमने-सामने से टक्कर हुई, जिसके बाद बस पलट गई। इस हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य 14 लोग घायल बताए जा रहे है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को आसपास के हॉस्पिटलों में भर्ती कराया। साथ ही एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस देहरादून आइएसबीटी से विकासनगर के लिए जा रही थी, तभी बीच रास्ते में सिघंनीवाल के पास बस की लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई। बस में अधिकतर स्कूली बच्चे थे। हादसे के बाद ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और बस पलट गई।
इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। आसपास मौजूद लोग तुरंत बस तरफ दौड़े, ताकि अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा सके। साथ ही कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल बस से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भिजवाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments