Latest news
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया

[t4b-ticker]

Monday, September 14, 2026
Homeउत्तराखण्डवाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़। शुक्रवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-सोबला-ढाकर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। पंपावे के पास एक पर्यटक वाहन पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया। इस हादसे में चालक समेत एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक वाहन पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप से धारचूला लौट रहा था। इसी दौरान पंपावे क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से विशाल बोल्डर वाहन के ऊपर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना किसी ने प्रशासन को दी।घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंच गई और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं, तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments