Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक रक्षा मंत्री को भेंट की तथा इसके सांस्कृतिक महत्व, परंपरा और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।
इस भेंट पर जानकार देते हुए ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री को कोटद्वार पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया। यह शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं तथा गौरवशाली सैन्य परंपरा के सम्मान और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments