Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवीबी जी राम जी अधिनियम पर निई टिहरी में मीडिया कार्यशाला आयोजित

वीबी जी राम जी अधिनियम पर निई टिहरी में मीडिया कार्यशाला आयोजित

नई टिहरी। जिला कार्यालय सभागार, नई टिहरी में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के तत्वावधान में विकसित भारतदृगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन विषय पर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य योजना के प्रावधानों एवं लाभ की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाना रहा। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल, सहायक निदेशक पीआईबी संजीव सुंद्रियाल, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अविनाश सैनी सहित जनपद के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारतदृगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए रोजगार और आय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारतदृजी राम जी अधिनियम के अंतर्गत रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कार्यशाला में प्राप्त सुझावों, संशयों एवं जमीनी स्तर की समस्याओं को शासन एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि जल सुरक्षा, ग्रामीण संपर्क मार्ग, आजीविका आधारित अवसंरचना, नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा चरम मौसम घटनाओं से निपटने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे गांवों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकेगा।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने इस अवसर पर कहा कि मनरेगा के नए स्वरूप में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन को लागू करते समय आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को स्पष्ट कर शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुचारु रूप से पहुंच सके। उन्होंने मीडिया से भी अपेक्षा की कि योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।
अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अविनाश सैनी ने ग्रामीण सड़क योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। वार्तालाप आधारित मीडिया कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र दुमोगा द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल, महामंत्री विजय गुसांई, विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान दिखोल गांव बलवंत रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments