Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डवीर बाल दिवस’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाएगी भाजपा

वीर बाल दिवस’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाएगी भाजपा

देहरादून। भाजपा 26 दिसम्बर को गुरु साहिबजादों की स्मृतिस्वरूप ’वीर बाल दिवस’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, वीर शहजादों का बलिदान देश को पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला टोलियां का गठन किया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनके पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को बड़े पैमाने पर नई पीढ़ी के सम्मुख प्रस्तुत करने का आह्वाहन किया था। उनकी प्रेरणास्वरूप, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी, दोनों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस“ व्यापक स्वरूप में मना रही हैं। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के लिए प्रदेशाध्यक्ष द्वारा प्रदेश टीम का गठन किया गया है जिसे प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत और सह संयोजक गुरविंदर सिंह चंडोक और बलजीत सोनी को दी गई है।
इस संदर्भ में प्रदेशाध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, “वीर बाल दिवस“ पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिवान को याद करते हैं। छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हम माता गुजरी और श्री गुरू गोविन्द सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करूणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
वहीं श्री चौहान ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि साहिबजादों के बलिदान की गौरवगाथा एवं जनजागरण हेतु “वीर बाल दिवस“ के अंतर्गत प्रत्येक जिले पर एक विशेष सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें साहिबजादों के अनुकरणीय साहस एवं बलिदान के बारे में विशेषकर युवाओं को जानकारी दी जाएगी। इसी तरह, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साहिबजादों के बलिदान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। वहीं, सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करना और प्रत्येक जिले में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। सभी कार्यक्रम स्थल पर इस संबंध में प्रदर्शनी लगाकर, साहित्य वितरण भी किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments