Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवुड कोटिंग्स पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एफआरआई में शुरू

वुड कोटिंग्स पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एफआरआई में शुरू

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के वनोपज प्रभाग के वुड वर्किंग एवं फिनिशिंग अनुभाग द्वारा 25 अगस्त से 29 अगस्त तक “वुड कोटिंग्स“ पर पाँच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 19 प्रतिभागी विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से भाग ले रहे हैं।
इनमें नौ प्रतिभागी दिलीप इंडस्ट्रीज प्रा. लि., जयपुर से तीन प्रतिभागी शुभ हैंडीक्राफ्ट्स प्रा. लि., जयपुर से, दो प्रतिभागी दिलीप क्राफ्ट्स प्रा. लि., जयपुर तथा दो पियरो, अहमदाबाद (गुजरात) से और एक-एक प्रतिभागी सी. एल. गुप्ता, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), तिलक ट्रेडर्स एंड एक्सपोर्टर्स प्रा. लि., त्रिवेन्द्रम (केरल) तथा डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी (सोलन, हिमाचल प्रदेश) से सम्मिलित हो रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों के लिए तैयार किया गया है जो लकड़ी के सब्सट्रेट पर कोटिंग्स से संबंधित कार्य करते हैं। इसमें वुड कोटिंग्स के मूलभूत सिद्धांतों का व्यापक परिचय दिया जाएगा, जिसमें कोटिंग्स के प्रकार, गुण, सतह की तैयारी, अनुप्रयोग एवं परीक्षण विधियाँ शामिल हैं। साथ ही, पर्यावरणीय पहलुओं, उन्नत एवं पर्यावरण-हित में कोटिंग तकनीकों, समस्या निवारण, सुरक्षा उपायों आदि पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर कोटिंग्स के अनुप्रयोग एवं परीक्षण प्रक्रियाओं पर व्यवहारिक अभ्यास भी शामिल होगा। इन सभी सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाना है ताकि वे वुड कोटिंग्स का प्रभावी चयन एवं अनुप्रयोग कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments