Latest news
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

[t4b-ticker]

Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डशनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद

शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी ने इस बार नया कीर्तिमान बनाया है। प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए देश-दुनिया से पहुंचे सैलानियों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। सीजन समाप्त होने के साथ ही अब घाटी के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
विश्व धरोहर फूलों की घाटी शनिवार से से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष सीजन शुरू होने से घाटी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होकर नया रिकॉर्ड बना है।
घाटी में इस वर्ष लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती गई और एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल गई थी और 31 अक्टूबर को बंद हो जाती है। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान का कहना है कि इस वर्ष घाटी में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुँचे हैं। एक जून से अब तक 35 हजार 261 पर्यटक घाटी में पहुँचे हैं। जिसमे विभाग को 6707500 का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments