Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य मे शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन सहित कई मुद्दों का सकारात्मक और उत्साहजनक नतीजे सामने आये हैं और जनता का धामी सरकार पर भरोसा बढ़ा है।
नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों की अपेक्षा वर्तमान धामी सरकार मे हो रहे विकास कार्य एक नजीर हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे हमारे पर्वतीय क्षेत्र के छात्र अपना जौहर दिखा रहे है। अखिल भारतीय स्तर की परीक्षाओं से लेकर राज्य मे निष्पक्ष रूप से अनेक रोजगार परक परीक्षाओं मे बेरोजगार रोजगार हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मे नकल के सायें मे हो रही परीक्षाओं की विश्वसनीयता संदेह के दायरे मे रही है, लेकिन धामी सरकार ने न केवल इस नेटवर्क को तोड़ा, बल्कि कड़ा नकल कानून भी बनाया। नकल विहीन परीक्षा का ही नतीजा है कि 40 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल हुई।
चौहान ने कहा कि आज बेहतर कनेक्टिविटी का ही नतीजा है कि प्रदेश मे पर्यटकों की स्थिति कई गुना हर साल रिकार्ड स्तर पर बढ़ रही है। सड़क और वायु यातायात मे उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हमारे तीर्थ धामों मे बेहतर आल वेदर रोड से लेकर अन्य स्थानों पर भी सुविधाएं विकसित हुई और आज उत्तराखंड टूरिज्म का हब बना है जो हजारो युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहा है। हजारों महिलाएं स्वरोजगार के जरिये आत्म निर्भर बनी है। लखपति दीदी योजना इसका उदाहरण है।
चौहान ने कहा कि देश मे कांग्रेस शासित प्रदेशों की अपेक्षा उत्तराखंड मे अपराध की दर काफी कम है। हर मामले मे रिपोर्ट दर्ज होने से लेकर त्वरित कार्यवाही देखी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस की सरकार मे थाने चौकियों मे रिपोर्ट दर्ज करने मे भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। शराब और खनन जैसे व्यवसाय मे माफियाओं को सरकार का सरंक्षण मिलता रहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पलायन को लेकर महज बयानबाजी करती रही है, लेकिन धामी सरकार ने रिवर्स पलायन को लेकर इस मिथक को तोड़ा है। राज्य मे पिछले 4 सालों मे साढ़े 6 हजार से अधिक लोगों ने रिवर्स पलायन किया है। राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्र मे कई रोजगार परक योजनाएं संचालित कर रही है और उनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा घोषणाएं ही नही उन्हे धरातल पर भी उतारती है और इसी कारण जनता का उस पर अगाध विश्वास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments