Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशिवगंगा एनक्लेव डांडा लखौंड में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

शिवगंगा एनक्लेव डांडा लखौंड में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

देहरादून। डांडालखौड़ स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” के निवासियों ने अपनी सोसाइटी “शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति” के बैनर तले शिव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस की थीम “छमू प्दकपं“ के संकल्प को ध्यान में रखकर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस को मनाया।आजादी के 79वें वर्षगांठ को समिति वासियों ने बड़े धूमधाम से मनाया। आजादी के इस महोत्सव के मौके पर “शिवगंगा एनक्लेव” की मातृ शक्ति और पुरूषों के साथ ही बच्चों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
सहस्त्रधारा रोड, डांडालखौड़ स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण करने के साथ-साथ देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति ने पूरा वातावरण को राष्ट्र भक्ति से सराबोर कर दिया। देशभर में 15 अगस्‍त को 200 वर्षों की लंबी अंग्रेजी दासता से आजादी पाने का जश्‍न मनाया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने बताया कि हम अपने शहीदों के ऋणी हैं जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमारे लिए आजादी एक अवसर के रूप में है हमें इस को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सतत प्रयास जारी रखने की जरूरत है। शिवगंगा एनक्लेव के ध्वज फहराने के आयोजन के साथ-साथ महिलाओं ने सामूहिक रूप से देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सभी बच्चों को उनके मनोबल बढ़ाने के लिए समिति के उपाध्यक्ष कमल सिंह गुसांईं एवं हर्ष गौड द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया ताकि आने वाले समय में बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सके।
ध्वज फहराने और महोत्सव के आयोजन की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य सूरजभान ने की। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह चौहान, संदीप यादव, संदीप महर, सपन ढौंडियाल, निश्चल त्यागी, दर्शन सिंह बिष्ट, निर्मल साहनी, मनोज कठैत, कुलदीप बिष्ट एवं मनोज रांगड आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन “शिवगंगा एनक्लेव” के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट और संचालन सचिव निशीथ सकलानी एवं कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments