Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर में 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्तिः डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर में 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्तिः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। श्रीनगर नगर क्षेत्र में आम लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिलेगी। राज्य सरकार ने नगर क्षेत्र व आस-पास के गांवों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का निर्णय लिया है। इसके लिये जलसंस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न वृहद पम्पिंग पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को भी अधिकारियों को कहा गया है।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने श्रीनगर नगर क्षेत्र व आस-पास के गांवों में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिये जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभी शहर में दिन में दो बार पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. रावत ने कहा कि 24 घंटे पानी की सप्लाई होने से नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा, साथ ही पाइपलाइन से लीकेज की समस्या का भी समय पर समाधान हो सकेगा। बैठक में डॉ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुये कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना, बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, चुणखेत पेयजल योजना को शीघ्र पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने ढ़िकाल गांव पम्पिंग योजना से वंचित रह गये गांवों को एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना से जोड़ने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना तथा चुणखेत पेयजल योजना को भारत सरकार से फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल चुकी है। साथ ही इन तीनों योजना के कार्य अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना आगामी 15 मार्च तक पूरी कर दी जायेगी। इसके अलावा कलियासौड पेयजल योजना को 15 करोड़ जबकि बिलकेदार पेयजल योजना को लगभग 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जबकि थलीसैण नगर पंचायत पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा, इसके लिये टेण्डर आमंत्रित कर दिये गये हैं। बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पाण्डे, मुख्य अभियंता पेयजल (गढ़वाल) अनुपम रतन अधीक्षण अभियंता जल संस्थान पौड़ी प्रवीन सैनी, सहायक अभियंता जल संस्थान श्रीनगर अजय गुरूंग आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments