Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसंविधान दिवस पर विद्यालयों एवं ग्रामसभाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

संविधान दिवस पर विद्यालयों एवं ग्रामसभाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 के अंतर्गत तथा किंचित प्रयास फाउंडेशन के सहयोग से हुए इन आयोजनों में बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही।
पौड़ी गढ़वाल जनपद के कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विशेष स्कूल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और समूह-चर्चा जैसी गतिविधियों ने बच्चों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ और जागरूकता विकसित की। विद्यालय परिसरों में ‘प्रीऐम्बल वॉल’ (संविधान प्रस्तावना भित्ति) भी प्रदर्शित की गई, जिसने बच्चों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और उन्हें संविधान से जोड़ने का एक प्रेरक माध्यम बना।
इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल और देहरादून के चुनिंदा गांवों में ग्राम स्तर पर संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन ग्रामीण कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, वीपीडीओ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया। ग्रामीणों को संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों, कर्तव्यों और स्थानीय स्वशासन की भूमिका के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई। समुदाय के लिए भी संवाद, प्रश्नोत्तरी और जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। सभी स्थानों पर हुए इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संविधान की महत्ता को जनदृजन तक पहुँचाना, बच्चों एवं ग्रामीण समुदाय में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में आयोजित इन संयुक्त प्रयासों ने संविधान दिवस को सार्थक और शिक्षाप्रद रूप से मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments