Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः...

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए स्टेज-2 के कार्यों को विभागीय प्राथमिकता में शामिल किया गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व व्यवस्था में स्टेज। (पहाड़ कटान का कार्य) के पश्चात् स्टेज-2 के कार्यों की स्वीकृति भी नई सड़कों की भांति माननीय विधायकों की प्राथमिकता पर निर्भर करती थी। इसके कारण अनेक सड़कें वर्षों तक अधूरी रह जाती थीं। ऐसी सड़कों पर आवश्यक नालियों, पुलियों, सुरक्षा दीवारों, ढाल संरक्षण तथा सड़क सतह के निर्माण के अभाव में बरसात के दौरान बार-बार यातायात बाधित होता था और स्थानीय जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने बताया कि नई व्यवस्था में स्टेज 1 (पहाड़ कटान, डम्पिंग जोन) तथा स्टेज-2 के कार्य एक साथ स्वीकृत होंगे। नई व्यवस्था से सड़क सुरक्षा में सुधार, भूस्खलन एवं वर्षाकालीन क्षति में कमी, बार-बार मरम्मत एवं पुनर्निर्माण पर होने वाले व्यय में कमी तथा पूर्व में किए गए सरकारी निवेश का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक विश्वसनीय सर्वकालिक सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और आम जनता की समस्याओं को कम करने में भी महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे। श्री महाराज ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करना, उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना तथा जनता को सुरक्षित एवं बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments