Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क की खराब स्थिति पर मंत्री ने जताई नाराजगी, तत्काल मरम्मत कार्य...

सड़क की खराब स्थिति पर मंत्री ने जताई नाराजगी, तत्काल मरम्मत कार्य करने के दिए निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्यारा-धनौल्टी मार्ग, गढ़-बुरांसखण्डा मार्ग, मोटीधार-मसराना, लोहारीगढ़, कोठियाना, छोटी छमरौली से डोमकोट, विलासपुर कांडली, अनारवाला-मालसी सहित देहरादून के विभिन्न वार्डो की सड़क की स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गजियावाला, अमन विहार एवं धोरण पुल की स्थिति की जानकारी भी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 16 मई को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे, इसलिए उससे पूर्व मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। मंत्री ने मसूरी मॉल रोड के सुधारीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश देते हुए जोहड़ी अनारवाला क्षेत्र में चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में गढ़ी डाकरा क्षेत्र में सड़क चैड़ीकरण कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, ईई राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, समीर पुण्डीर, अनुज कौशल, विष्णु गुप्ता, संजय नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments