Latest news
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाज की प्रगति तभी संभव जब महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंः स्पीकर

समाज की प्रगति तभी संभव जब महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंः स्पीकर

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के ध्रुवपुर स्थित आर्य समाज कोटद्वार के 74वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आर्य समाज सदैव से समाज में जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें।
अपने संबोधन में उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा, समानता और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जो आंदोलन शुरू किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी से महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता आनंद प्रकाश अग्रवाल, पार्षद नेत्र मोहन असवाल, पार्षद सोनिया असवाल, राजपाल निर्मला, जगदीश राठी, डॉ. हर प्रसाद शास्त्री, मनमोहन सिंह, सुधीर खंतवाल, हरि सिंह पुंडीर एवं संजू द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments