Latest news
उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन का आयोजन मुख्य सचिव ने आयुष मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिजाइन पर मिलेगा 50 हजार का इनाम टिहरी मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर ... ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया 17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज भाजपा महिला मोर्चा के ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ से गूंज रहे उत्तराखण्ड के विधानसभा क्षेत्र

[t4b-ticker]

Monday, August 3, 2026
Homeउत्तराखण्डसमिति ने प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की

समिति ने प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाइन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाइन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में 905.80 लाख की लागत की साकेत कालोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments