Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसमूचा प्रदेश रजत जयंती समारोह में शामिल, विपक्ष राजनैतिक तिकड़मों मे मशगूलः...

समूचा प्रदेश रजत जयंती समारोह में शामिल, विपक्ष राजनैतिक तिकड़मों मे मशगूलः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने रजत जयंती वर्ष पर कांग्रेसी प्रदर्शनी को राज्य की उपलब्धियों पर नकारात्मक मानसिकता और राजनैतिक हताशा का परिचायक बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने निराशा जताते हुए कहा कि जब समूचा राज्य इस गौरवमयी अवसर को उत्साहपूर्वक मना रहा है तो कोई कैसे विकास के सफर को 15, 25 वर्ष में बांट सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लाखों लोग एक स्थान पर खुशी मनाएंगे और बेहतर हो कांग्रेस नेता भी इसमें शिरकत करें।
उन्होंने कांग्रेस द्वारा तुलनात्मक विकास प्रदर्शनी और उनके नेताओं के बयानों को बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आज समूचा राज्य इन 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकास के सफर पर जश्न मना रहा है। इस ढाई दशक में तमाम उतार चढ़ावों का सामना करते हुए, निसंदेह हम आज उस मुकाम पर पहुंचे हैं जहां से विकसित राज्य निर्माण की उड़ान शुरू हुई है। यह समूचे प्रदेश और जनता के लिए खुशी, आत्मचिंतन और नए लक्ष्यों को तय कर, आगे बढ़ने का समय है। लिहाजा इसे किसी भी राजनैतिक चश्मे से देखना और भेदभाव की बातें का करना भी राज्यवासियों की भावनाओं के प्रति पाप जैसा है।
उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कोई कैसे इस शुभ अवसर पर नकारात्मक कार्यक्रम कर सकता है। जब समूचा प्रदेश एकजुट होकर, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों पर चर्चा कर, विकसित भारत निर्माण के लिए नई ऊर्जा प्राप्त कर रहा है, तब कांग्रेस सरकार के कार्यों और भाजपा सरकार की नाकामियों के नाम पर प्रदर्शनी लगाना, कांग्रेस की नकारत्मक और विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है। हम इस खुशी के अवसर पर अनावश्यक प्रतिकार नहीं करना चाहते हैं क्योंकि राज्यवासियों का जनादेश कौन बेहतर है, इसकी बार बार तस्दीक कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सहानुभूति जताते हुए आग्रह किया कि यह समय राजनैतिक पराजय की हताशा को प्रकट करने का नहीं है। मोदी जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और देवभूमि तो उन्हें अपना अभिभावक मानता है। लिहाजा उनका इस गरिमामई मौके पर राज्यवासियों की खुशियों में शरीक होने से हर तरफ उत्साह का माहौल है। रविवार को लाखों लोग, उनके साथ स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने वाले है, ऐसे में कांग्रेस को भी अपना नकारात्मक रवैया त्याग देना चाहिए। रजत जयंती वर्ष समारोह के सभी कार्यक्रम जनता सरकार के साथ मिलकर मना रही है, लिहाजा कांग्रेस को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसमें शामिल होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments