Latest news
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक भाजपा 28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना मुख्यमंत्री से नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

[t4b-ticker]

Monday, April 27, 2026
Homeउत्तराखण्डसहकारी समितियों में शीघ्र होगी 279 कैडर सचिवों की भर्तीः डॉ. धन...

सहकारी समितियों में शीघ्र होगी 279 कैडर सचिवों की भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सहकारी विभाग के अंतर्गत संचालित सहकारी समितियों में शीघ्र ही 279 कैडर सचिवों की भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। आगामी 3 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक विशेष थीम आधारित सहकारी मेलों की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं। आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने को भी अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सहकारी समितियों में लम्बे समय से रिक्त 279 कैडर सचिवों की शीघ्र भर्ती करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसमें रूद्रप्रयाग जनपद में 18, पिथौरागढ़ 24, टिहरी 46, पौड़ी 44, चम्पावत 1, उत्तरकाशी 2, ऊधमसिंह नगर 27, हरिद्वार 21, नैनीताल-अल्मोड़ा 23-23 तथा चमोली व देहरादून में 25-25 कैडर सचिवों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि कैडर सचिवों की नियुक्ति से प्राथमिक सहकारी समितियों में पारदर्शिता के साथ काम होंगे, साथ ही समितियां आर्थिक रूप भी मजबूत होंगी। इसके अलावा समितियों के कार्यों में तेजी आयेगी जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।
बैठक में डॉ. रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 3 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रदेशभर में विशेष थीम पर आधारित सहकारी मेलों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेलों की तैयारियों में कोई कमी न रहे और मेलों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के कार्यों की भी समीक्षा की। डॉ. रावत ने आवास संघ के तहत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी लेते हुये विभागीय अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को मौखिक निर्देश दिये कि वह आवास संघ द्वारा काशीपुर में बनाये जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में भूमि संबंधी प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया जाय। बैठक में आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के अधिकारियों ने बताया कि कार्यदायी संस्था के रूप में आवास संघ को अप्रैल 2023 से अब तक 43 करोड़ 87 लाख की लागत के कुल 97 निर्माण कार्य आंवटित किये गये थे। जिनमें से 38 कार्य पूरे कर दिये गये हैं जबकि 59 निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा समेकित परियोजना के तहत 12 कार्य, जिला सहकारी बैंक के तहत 2 कार्य के अला

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments