Latest news
कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदमः रेखा आर्या प्ली बार्गेनिंग’ के प्राविधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहींः सीएम धामी गैस सिलेंडर कि कालाबाजारी ना होः स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ’वरदान’ कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजः गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस

[t4b-ticker]

Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखण्डसात जिलों मे संयुक्त मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां रिस्पांस टाइम सुधारने...

सात जिलों मे संयुक्त मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां रिस्पांस टाइम सुधारने पर जोर

देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासनकृप्रशासन अब पूरी तरह से चौकन्ना हो चुका है आपदा काल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आज गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग ने मॉक ड्रिल के जरिए अपनी तैयारियों का परीक्षण किया।
राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा इस मॉक ड्रिल का कार्यक्रम पहले से ही तय था जबकि माक ड्रिल में अमूमन ऐसा नहीं होता है। मॉक ड्रिल में आकस्मिक रूप से सूचनाओं को प्रसारित कर तैयारियों को परखा जाता है लेकिन इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के आपसी समन्वय को परखना था। इस मॉक ड्रिल में पुलिस विभाग के अतिरिक्त एसडीआरएफ एनडीआरएफ तथा आईटीबीपी के अलावा स्वास्थ्य व अग्निशमन आदि विभागों ने भी भाग लिया।
हरिद्वार में आज हुई इस मॉक ड्रिल के समय हर की पैड़ी क्षेत्र में भगदड़ की सूचना फ्लैश की गई इस भगदड़ के दौरान जहां भीड़ में कुछ लोगों के दबने कुचलने के साथ कुछ लोगों के गंगा में डूबने की घटनाओं को लेकर तैयारियों को देखा गया जल पुलिस ने गंगा में डूबते लोगों को बचाया तथा भीड़ के दबाव में घायल और चोटिल हुए लोगों को मौके पर प्राथमिक इलाज देने तथा उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया जिसका रिस्पांस टाइम संतोषजनक रहा। इसी तरह अन्य तमाम जगहों पर यात्री वाहनों के खाई में गिरने तथा अन्य तमाम तरह की घटनाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इस माक ड्रिल के बाद टीमों के रिस्पांस टाइम में और अधिक सुधार करने की जरूरत पर जोर देने की बात कही गई है। यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने तथा जाम जैसे हालात बनने और यात्रियों के मार्गों में फंसने की घटनाएं आमतौर पर हर बार यात्रा के दौरान देखी जाती है। जिनसे निपटने की पुख्ता तैयारी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments