Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसितंबर माह से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्राः हेमंत द्विवेदी

सितंबर माह से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्राः हेमंत द्विवेदी

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलेगी तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी बताया कि कपाट खुलने से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 1285296तथा केदारनाथ धाम में 1472385 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह दोनों धामों में 2757681 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु कपाट खुलने के दौरान स्वयं धामों में मौजूद रहे। वर्तमान में बरसात के मौसम में हुई अतिवृष्टि आपदा से प्रदेश को जन धन की क्षति हुई है उसका असर चारधाम यात्रा पर भी हुआ है,यात्रा मार्ग कई बार भूस्खलन से अवरूद्ध हो रहे है लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से यात्रा मार्ग सुचारू हो रहे है। एसडीआरएफ एनडीआरएफ सहित पुलिस प्रशासन तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर है।फलस्वरूप श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा अवरोधों के बावजूद चलती रही है उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति, पूर्वानुमान का आंकलन कर बरसात के दौरान यात्रा करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments