Latest news
वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल अलकनंदा में समाया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत मंत्री जोशी ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीतिः रेखा आर्या 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश जोशी ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल विकास को नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

[t4b-ticker]

Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...

सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों व पुलों की जानकारी साझा करते हुए इनके लिए भी केंद्र सरकार से शीघ्र सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता जताई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments