Latest news
राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहींः आयुक्त खाद्य घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहींः महाराज देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की भेंट प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’ कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसोशल मीडिया पर भी मना निवेश का उत्सव

सोशल मीडिया पर भी मना निवेश का उत्सव

देहरादून। प्रदेश में घ्01 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग पूरी होने पर रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में उत्तराखंड निवेश उत्सव मनाया गया तो सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच उठी। सोशल मीडिया साइट उत्तराखंड निवेश उत्सव दिनभर देशभर में नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा। आम नागरिकों के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और निवेशकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सीएम धामी को “कुशल प्रशासक” बताते हुए लिखा कि उत्तराखंड में इतने बड़े पैमाने पर निवेश की ग्राउंडिंग संभव हो सकी है, तो इसका श्रेय उनके निर्णायक नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और विकास के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण को जाता है। कई प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री धामी के विजन के चलते ही आज उत्तराखंड निवेश, नवाचार और नौकरियों का केंद्र बनता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान घ्3 लाख करोड़ से अधिक के निवेश करार किए गए थे। उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्तिगत रूप से देश और विदेश के निवेशकों से संवाद किया, रोड शो किए और उत्तराखंड को निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में प्रस्तुत किया। उन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज घ्1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है।
इस निवेश से प्रदेश में 81,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। यह पहली बार है जब प्रदेश में किए गए निवेश करारों का 33þ से अधिक हिस्सा धरातल पर उतरने में सफल हुआ है। इससे उत्तराखंड देश के निवेश मानचित्र पर एक भरोसेमंद और सक्रिय राज्य के रूप में उभरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments