Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डस्निफर डॉग्स की मदद से छेनागाड़ में लापता लोगों की तलाश

स्निफर डॉग्स की मदद से छेनागाड़ में लापता लोगों की तलाश

रुद्रप्रयाग। छेनागाड़ में आई आपदा के बाद लापता लोगों की ढूंढखोज को लेकर अब खोजी कुत्तों की मदद ली गई है। एनडीआरएफ की टीम खोजी कुत्तों के साथ रेस्क्यू अभियान चला रही है। मलबे में लापता लोगों की तलाशा की जा रही है।
जिले के छेनागाड़ में आई आपदा को 12 दिन का समय बीत गया है। आपदा में लापता नौ लोगों का अब तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ और खोजी कुत्तों की मदद ली है। सोमवार को खोजी कुत्तों के साथ पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मलबे को साफ किया। मलबे को साफ करने के बाद लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार के कुशल निर्देशन और सहायक कमांडेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर संजय भट्ट इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
सब इंस्पेक्टर संजय भट्ट ने बताया कि छेनागाड़ में बादल फटने की घटना से पूरा बाजार मलबे में दब गया है। यहां आपदा ने तबाही मचाई है, जिसमें अब तक नौ लोगों के लापता होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है, जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। इस आपदा में कई घर और अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया कि खोज अभियान के दौरान टीम ने मलबे को हटाकर और खोजी कुत्तों की मदद से लापता लोगों की तलाश की। एनडीआरएफ की टीम ने अपने प्रयासों में जीवन का पता लगाने वाले उपकरणों और स्निफर डॉग्स का उपयोग किया है, जो मलबे में दबे हुए लोगों का पता लगाने में मदद करते हैं। हालांकि अभी तक कोई नया सुराग नहीं मिला है, लेकिन खोज अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments