Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डस्यूंसी झील की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गईः महाराज

स्यूंसी झील की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गईः महाराज

पौड़ी। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा है कि ’स्यूसी झील’ जनपद पौड़ी गढ़वाल जिले में नयार नदी पर प्रस्तावित सात झीलों में से एक है और यह हमारी प्राथमिकता में है। इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
श्री महाराज ने बताया कि ’स्यूसी झील’ एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके निर्माण से आस-पास के विभिन्न गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी। इसका उद्देश्य पर्यटन, सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा देना है। स्यूसी झील सहित अन्य झीलों (जैसे सतपुली झील) पर कार्य प्रगति पर है और ये क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
श्री महाराज ने कहा कि पौड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार देना और स्थानीय लोगों को सिंचाई व पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। जनपद में आईआईटी रुड़की द्वारा डिज़ाइन की गई सात झीलें बनाई जा रही हैं, जिनमें से ल्वाली झील तैयार है और सतपुली झील पर काम चल रहा है। जबकि स्यूसी झील के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्यूसी झील क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी पहल हैं जो कि निकट भविष्य में पौड़ी को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगी। क्षेत्र में झीलों के निर्माण से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इनसे कृषि और स्थानीय आबादी के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments