Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा
पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दूधली, देहरादून में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन) तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में वैज्ञानिक ‘ई’ डॉ. अशिष कुमार ने विद्यार्थियों को हाथों की स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि नियमित हाथ धोने की आदत जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में सहायक होती है।
अपर निरीक्षक (वन) नीलिमा शाह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ विचार, नियमित व्यायाम तथा खेलकूद विशेष रूप से बालिकाओं के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम का समन्वयन वैज्ञानिक ‘सी’ डॉ. विपिन गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों के लिए स्वच्छता और हाइजीन पर एक रोचक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विजयी 20 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु असवाल तथा उप-प्रधानाचार्य रहेन्द्र सिंह शाह ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्रालय की टीम के सदस्य दीपक रावत, विकास शाह, आकाश कृष्णेंदु बनर्जी, गुरमीत कौर, मनीष छेत्री, विजय, मंगे राम एवं जितेंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में 250 स्वच्छता किट (जिसमें नेल कटर, बिस्किट, हैंडवॉश, जूस आदि शामिल थे) विद्यार्थियों को वितरित की गईं ताकि बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया। यह कार्यक्रम नोएडा टेस्टिंग लेबोरेटरी, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) द्वारा प्रायोजित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments