Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा

स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिये सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया जायेगा। इसका शुभारम्भ आगामी 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वेबिनार के माध्यम से करेंगे। ईट राइट यूथ हैकाथॉन में उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव व व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। हैकथॉन के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय विकास संगठन, नूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से प्रदेशभर के सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों, उच्च तकनीकी संस्थानों, कृषि संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ आगामी 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वेबिनार के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थान द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकाथॉन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये पंजीकरण हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो भी 12 जनवरी से खोल दी जायेगी। हैकाथॉन में प्रतिभाग करने सम्बंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकथॉन एक इनोवेशन चैलेंज है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, एम्स तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव और व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिये प्रेरित करना है। ताकि प्रदेश के युवा खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान को नवीन, व्यावहारिक विचार प्रस्तुत कर सके। ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 की थीम ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल है। जो फूड इको सिस्टम को इंगित करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments