Latest news
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

[t4b-ticker]

Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर गढ़वाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः तत्पर रखी जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक एवं देवभूमि में पधारने वाले श्रद्धालु यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments