Latest news
जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मान गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

[t4b-ticker]

Sunday, November 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित

हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि, सृजनात्मकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको), क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा “देश-भक्ति” विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमंत्रित प्रतिभागियों में हिंदी के प्रति रचनात्मक एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में लगभग 12 केंद्रीय संस्थानों के 16 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देश के प्रति कर्तव्य, सम्मान एवं समर्पण की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। प्रथम पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के जितेंद्र डिमरी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी की कविता शर्मा एवं व्छळब् के राहुल खंतवाल को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार हडको के बलराम एवं केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के जितेंद्र नेगी को प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन पुरस्कार आकाशवाणी के विनय ध्यानी, केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला की ममता श्रीवास्तव तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, सर्वे ऑफ इंडिया के मनीष नौटियाल को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आकाश त्यागी, हरि मोहन भटनागर, आशीष गर्ग, संजीव सुन्द्रियाल, सहायक निदेशक, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो तथा वरिष्ठ कवि श्रीकांत शर्मा शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की मौलिकता, विषय-वस्तु, काव्यात्मक अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुति के आधार पर कविताओं का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में संजय भार्गव, कार्यकारी निदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, हडको, देहरादून ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा व्यक्त करने के साथ-साथ हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का सार्थक अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन आयुष गोसाई ने किया। इस अवसर पर हडको कार्यालय से अशोक यादव, यश, अभिजीत सरकार, रवींद्र एवं आदित्य सुनील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। हडको, क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments