Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहादसाः ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में महिला का हाथ कटा, तीन...

हादसाः ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में महिला का हाथ कटा, तीन अन्य गंभीर

उधमसिंहनगर। शुक्रवार की सुबह किच्छा के आदित्यनाथ मार्ग पर ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में हुए घायलों में से एक महिला का एक हाथ बाजू से कट गया। जबकि दुसरा हाथ कुचला गया। जिसके बाद महिला की स्थिति नाजूक बनी हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा ै।
मिली जानकारी के मुताबिक किच्छा के आदित्यनाथ मार्ग पर बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। हादसे में उनका एक हाथ बाजू से कट गया, जबकि दूसरा हाथ कुचल गया। इसके अलावा उनकी दोनों आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा सड़क क्रॉस कर रहा था तभी हादसा हो गया।हादसे में ई-रिक्शा चालक गोविंद का बाएं पैर का अंगूठा कट गया है, जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर पहंुची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments