Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Monday, August 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहोलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 31 मई को मोथरोवाला में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा समाज हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण में देवी अहिल्याबाई होलकर के ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन “देवी अहिल्याबाई होलकर उत्सव समिति, उत्तराखंड द्वारा किया जाएगा। जयंती के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड में इस स्तर पर यह पहला आयोजन है, जिसे अब हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।इस समारोह में उत्तराखंड के सभी विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एडवोकेट पंकज होलकर तथा गौ, गंगा, गाँव और गायत्री संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments