Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअगस्त्यमुनि महाविद्यालय को मिलेगी बेहतरीन कॉलेज की पहचानः अनिल बलूनी

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को मिलेगी बेहतरीन कॉलेज की पहचानः अनिल बलूनी

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल लोक सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने गोद लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। केदारनाथ उपचुनाव के समय अनिल बलूनी ने महाविद्यालय को गोद लिया था और कॉलेज के कायाकल्प का संकल्प लिया था। सांसद बलूनी ने विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया और प्रभारी प्रधानाध्यापक दलीप सिंह बिष्ट एवं शिक्षक व छात्रों से महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने अध्यापकों एवं छात्रों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा की, जिससे कॉलेज को एक बेहतरीन कॉलेज बनाया जा सके।
बलूनी ने कहा कि मेरी परिकल्पना में कॉलेज का कायाकल्प करने का अर्थ केवल कॉलेज भवन की रंगाई-पुताई करना नहीं है और ना ही सिर्फ नया बोर्ड लगा देना है, बल्कि मेरा सपना है कि अगस्त्यमुनि कॉलेज न सिर्फ उत्तराखंड में, बल्कि भारतवर्ष के अच्छे कॉलेजों में से एक कॉलेज हो। कॉलेज में डिजिटल बोर्ड लगे, अच्छा फर्नीचर लग जाए और छात्र-छात्राओं के लिए कुछ सुविधाएं बढ़ जाएं और टीचर के लिए अच्छा अध्ययन कक्ष-विश्राम कक्ष हो, इस पर काम होना चाहिए। साथ ही, कॉलेज में अच्छा स्पोर्टस ग्राउंड हो, एक अच्छा जिमनेजियम हो, कॉलेज में अच्छी लैबोरेटी हो, एक अच्छा कैफेटेरिया हो, कॉलेज की सभी वाशरूम अच्छे हों, छात्रों-शिक्षकों के लिए वह सभी सुविधाएं हो, जो राष्ट्रीय स्तर के अच्छे कॉलेजों में उपलब्ध है। मेरा उद्देश्य पठन-पाठन के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ छात्र-छात्राओं को बेहतरीन करियर गाइडेंस उपलब्ध कराना है।
गढ़वाल सांसद ने कहा कि कॉलेज का कोई छा़त्र अच्छा खिलाड़ी है और उसमें खेलने की अच्छी क्षमता हो, तो उसे देश-दुनिया के खेल इंस्टीट्यूशन में कैसे अच्छी ट्रेनिंग उपलब्ध करायी जाए, इस दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा। विराट कोहली जैसे देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों से भी आपको मार्गदर्शन मिले, ऐसी मेरी सोच है। मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप कैसे उपलब्ध करायी जाए, किस प्रकार से स्कॉलरशीप के लिए गाइडेंस दी जाए, इसकी भी व्यवस्था के लिए मैं प्रयासरत हूँ। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात लोगों के साथ संवाद कराने की भी व्यवस्था कराना है। इस दौरान निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाअध्यक्ष शकुंतला जगवान, प्रधानाचार्य दलीप सिंह बिष्ट, महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments