Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअजेंद्र ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता कानून में सख्त प्रावधानों को मंजूरी दिए...

अजेंद्र ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता कानून में सख्त प्रावधानों को मंजूरी दिए जाने को ऐतिहासिक पहल बताया

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रदेश की धामी सरकार द्वारा उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता कानून में सख्त प्रावधानों को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने को ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा की संशोधित कानून देवभूमि के स्वरुप को बरक़रार रखने में सक्षम होगा।
अजेंद्र ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रविरोधी शक्तियों द्वारा धर्मांतरण को लेकर देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। लालच, प्रलोभन, पहचान छिपा कर धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल माध्यमों से भोले- भाले लोगों को भ्रमित कर धर्मांतरित किया जा रहा है । ऐसी परिस्थितियों में प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जाने वाला नया क़ानून प्रासंगिक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह तथ्य सर्वविदित है कि उत्तराखंड डेमोग्राफिक चेंज जैसी समस्या से जूझ रहा है। डेमोग्राफिक चेंज के कारण उत्तराखंड का देवभूमि वाला स्वरुप भी खतरे में पड़ने को है। दो-दो अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज देश की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण कानून में सख्त प्रावधान कर प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण को लेकर कड़ा सन्देश दिया है। पहचान छुपा कर एक सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का घृणित कार्य करने वालों को कठोर सजा का प्रावधान तो किया ही गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल माध्यमों से भी धर्मांतरण की गतिविधि में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी करवाई के प्रावधान से इस क़ानून की प्रासंगिकता अत्यधिक बढ़ गयी है।प्रदेश सरकार का यह नया संशोधित क़ानून धर्मांतरण के विरुद्ध एक ठोस पहल साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments