Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डअर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव में अशोक कुमार महासचिव...

अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव में अशोक कुमार महासचिव निर्वाचित

देहरादून। आई०टी० पार्क स्थित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में महासचिव पद के लिए हुए रोचक एवं कांटे के मुकाबले में अशोक कुमार विजयी रहे।
चुनाव अधिकारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों अशोक कुमार, मनीष राणा एवं श्वेतांक प्रताप सिंह ने नामांकन किया था, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतदान में कुल 40 मत पड़े। मतगणना के बाद अशोक कुमार को 17 मत, मनीष राणा को 16 मत, जबकि श्वेतांक प्रताप सिंह को 4 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 3 मतपत्र अवैध पाए गए। इस प्रकार अशोक कुमार ने एक मत के अंतर से महासचिव पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि संघ के अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments