Latest news
देहरादून में समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, दर्ज हुईं 176 शिकायतें चंपावत में मेरा युवा भारत की समीक्षा बैठक आयोजित, 15 अगस्त तक चलेगा युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का विश... सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने सीएम से की भेंट उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की शुरुआत, 13 जिलों में होगा प्रवासन, ऋण और निवेश का व्य... प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश सीएम धामी बोले-देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र मुख्य सचिव ने ली प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर बैठक टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में करें पूराः डीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, July 14, 2026
Homeउत्तराखण्डअवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की...

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। एमडीडीए की टीम ने हरभजवाला, निकट फॉरेस्ट चैकी, डीएसपी चैक, शिमला बाईपास क्षेत्र में ताहिर अंसारी द्वारा लगभग तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति एवं मानचित्र अनुमति के प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था, जो प्राधिकरण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।
संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई सड़क, सीमांकन एवं अन्य निर्माण कार्यों को हटाया गया। स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग, निर्माण अथवा भूमि विकास कार्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी भूखंड अथवा संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पूर्व उसकी वैधता एवं प्राधिकरण से स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता मुनेश राणा सहित प्राधिकरण का सुपरवाइजरी स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments