Latest news
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील देहरादून महायोजना-2041ः सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेयः रेखा आर्या लोक संवर्धन पर्व के चैथे दिन पांडवास बैंड की मनमोहक लोक-फ्यूजन प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग... देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा हर वर्ग को लेकर आगे चलना है राहुल गांधी की सोचः डॉ. अनिल जय हिन्द मुख्य सचिव ने स्रोत पर कचरे का पृथक्कीरण कार्य शतप्रतिशत सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश मुख्य सचिव ने ली पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक

[t4b-ticker]

Tuesday, July 14, 2026
Homeउत्तराखण्डअस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेयः रेखा...

अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेयः रेखा आर्या

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। अब ड्यूटी या प्रशिक्षण के दौरान बीमार अथवा घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने वाले पीआरडी जवानों को उपचार अवधि में भी मानदेय मिलेगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जारी इस व्यवस्था से पीआरडी जवानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उन्हें इलाज के दौरान आय की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में सरकार का उनके साथ खड़ा रहना हमारी जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि को श्ऑन ड्यूटीश् मानते हुए अधिकतम 180 दिनों तक मानदेय देने की व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि शासन की ओर से इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी गई है, जिससे पूरे प्रदेश में व्यवस्था का पारदर्शी और एक समान क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पात्र पीआरडी स्वयंसेवकों को तय प्रक्रिया के अनुसार इस योजना का लाभ दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पीआरडी जवानों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है। भविष्य में भी स्वयंसेवकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments