Latest news
देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान उत्तराखंड में ’’छात्रों की गूंज’’ का उद्दघोष करेंगे राहुल गांधीः गणेश गोदियाल देहरादून के दिल में बस गई बेबी डू डाई डू पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के लिए एनएचएआई ने 6.04 करोड़ से अधिक जमा किएः सौरभ सिंह 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

[t4b-ticker]

Saturday, July 11, 2026
Homeउत्तराखण्डअस्पताल में हुए अग्निकांड में बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन...

अस्पताल में हुए अग्निकांड में बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। पैनेसिया अस्पताल अग्निकांड में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इस अग्निकांड में अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत देकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीएमएस रोड कावली गांव निवासी सन्नी पाल ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 55 वर्षीय माता वीरवती को 19 मई की सुबह चक्कर आने के बाद दून अस्पताल और अन्य अस्पताल में बेड न मिलने के बाद पैनेसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में करीब 10 घंटे के इलाज, जांच और दवाइयां के नाम पर करीब 50 हजार रुपए वसूले गए। 20 मई की सुबह उनके बड़े भाई कमल पाल ने फोन कर बताया कि, अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई है। कुछ देर में सूचना मिली कि उनकी मां आग में झुलस गई है और उन्हें आनन-फानन में कैलाश अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ एंबुलेंस कर्मी और अन्य अस्पताल के स्टाफ कथित रूप से मरीजों को पैनेसिया अस्पताल भेजने के लिए सक्रिय रहते हैं। परिजनों ने पूरे नेटवर्क और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments