Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिआईएनएस विक्रांत को कांग्रेस ने बताया एक सामूहिक प्रयास

आईएनएस विक्रांत को कांग्रेस ने बताया एक सामूहिक प्रयास

 देहरादून: भारत का पहला स्वदेशी युद्धपोत आइएनएस विक्रांत इंडियन नेवी को सौंप दिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आइएनएस विक्रांत को देशवासियों को समर्पित किया। अब आइएनएस विक्रांत को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आईएनएस विक्रांत का श्रेय का आरोप लगाया है।

जयराम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि’हमारे प्रधानमंत्री शासन में निरंतरता को कभी नहीं मानते। आईएनएस विक्रांत भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसे 22 साल पहले शुरू किया गया था। पहले वाजपेयी सरकार, फिर मनमोहन सरकार और अब मोदी सरकार, इसमें निरंतरता है।’

उन्होंने आगे कहा कि हम भारतीय नौसेना, इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हैं, लेकिन यह कहना कि यह पूरी तरह से 2014 के बाद की उपलब्धि है, गलत है। इसको बनने में 22 साल लगे हैं और इसका श्रेय सभी सरकारों को जाता है।

आईएनएस विक्रांत एक सामूहिक प्रयास

इससे पहले कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा था कि भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आइएनएस विक्रांत 1999 से सभी सरकारों का एक सामूहिक प्रयास है। क्या पीएम इसे स्वीकार करेंगे? हम पुराने आइएनएस विक्रांत को भी याद कर लें जिसने 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments