Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डआदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत हरबर्टपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत हरबर्टपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

देहरादून। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत सोमवार को पी.सम.श्री राजकीय इन्टर कॉलेज, हरबर्टपुर देहरादून में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला (डीपीएल) का शुभारम्भ किया गया। जिसमें भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से रवि शेखर, अनुभाग अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विकम सिंह ने दीप प्रवजलन कर प्रयोगशाला का शुभारम्भ किया। ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत जनपद-देहरादून के 04 विकास खण्डों के कुल 41 गांवों का चयन किया गया है जिसके अंतर्गत सभी 41 गाँवों में निवासरत समस्त जनजाति श्रेणी के व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित समस्त लोक कल्याणकारी योजना से शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाना है। प्रयोगशाला में राज्यस्तरीय, जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों व संबंधित विभागों के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। प्रयोगशाला में राज्यस्तरीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किए जाने हेतु संबंधित विभागों के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments